औरंगाबाद (बिहार), 30 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के नक्सल प्रभावित टंडवा थाना क्षेत्र के एक पहाड़ी क्षेत्र से पुलिस ने एक राईफल और एक हैंडग्रेनेड सहित कई हथियार बरामद किए हैं।
औरंगाबाद (बिहार), 30 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के नक्सल प्रभावित टंडवा थाना क्षेत्र के एक पहाड़ी क्षेत्र से पुलिस ने एक राईफल और एक हैंडग्रेनेड सहित कई हथियार बरामद किए हैं।
टंडवा के थाना प्रभारी राजकुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोगिया पहाड़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में किसी घटना को अंजाम देने के लिए नक्सलियों का जमावड़ा है। इसी सूचना के आधार पर बुधवार को जिला पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा इस क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक एक राइफल, एक हैंडग्रेनेड, 2 देसी पिस्तौल और एक गोली बरामद की है। इस मामले में हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि बिहार-झारखंड सीमा के इस क्षेत्र में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।
dharmpath.com dharmpath