खट्टर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से महात्मा बुद्ध की जीवन शैली व उनके इतिहास से संबंधित जानकारी हासिल की।
एक दिवसीय दौरे पर आए खट्टर ने अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल पहुंचकर मुख्य परिनिर्वाण स्थल का दर्शन किया तथा महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के पास बैठकर मंत्रोच्चार के साथ परिक्रमा की। खट्टर ने कहा कि यहां जो शांति महसूस हो रही है, वह देश के किसी कोने में नहीं है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के गीता के संदेश की तरह यहां भी ज्ञान का सागर महसूस कर रहा हूं। यहां आकर अपने आप को गौरवान्वित होने के साथ ही नई प्रेरणा का संचार हो रहा है।
उन्होंने सभी के लिए शांति व सुख की कामना की। इस दौरान स्थानीय गाइड अभय कुमार राय द्वारा महात्मा बुद्ध स्थली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
dharmpath.com dharmpath