हरियाणा के जींद विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू

चंडीगढ़, 31 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू गुरुवार सुबह शुरू हो गई।

चंडीगढ़, 31 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू गुरुवार सुबह शुरू हो गई।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई और परिणाम दोपहर तक आने की संभावना है।

उपचुनाव के लिए मतदान 28 जनवरी को हुआ था जिसमें 1.72 लाख मतदाताओं में से लगभग 76 प्रतिशत मतदाताओं ने त्रिकोणीय चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह चुनाव सभी चार प्रमुख दलों सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हाल ही में स्थापित जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के लिए एक परीक्षा है।

आज इस चुनाव के चार मुख्य उम्मीदवारों रणदीप सिंह सुरजेवाला (कांग्रेस), कृष्ण मिड्ढा (भाजपा), उम्मेद सिंह (इनेलो) और दिग्विजय चौटाला (जेजेपी) के भाग्य का फैसला होगा।

दो बार के इनेलो विधायक हरि चंद मिड्ढा के निधन के बाद उपचुनाव हुआ है जिनके बेटे कृष्ण मिड्ढा भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493