हेमिल्टन टेस्ट : बाउल्ट, ग्रैंडहोम ने भारतीय टीम को 92 रनों पर समेटा (लीड-2)

हेमिल्टन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। ट्रेंट बाउल्ट (5/21) और कोलिन ग्रैंडहोम (3/26) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को सेडन पार्क मैदान पर जारी चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय पारी को 92 रनों पर समेट दिया।

भारत 30.5 ओवर ही खेल सका और वनडे मैचों में अपने सातवें न्यूनतम स्कोर पर आल आउट होने पर मजबूर हुआ।

इस मैच में एक समय भारत ने 40 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे। उस पर अपने अब तक के न्यूनतम स्कोर 54 रनों पर आउट होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन हार्दिक पांड्या ने 16 रनों की संक्षिप्त किंतु तेज पारी खेल कर उस पर से यह संकट टाल दिया।

बहरहाल, भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे अधिक नाबाद 18 रन बनाए और उसके सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। हार्दिक और चहल के अलावा कुलदीप यादव ने भी 15 रन बनाए। कुलदीप और चहल ने नौवें विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी निभाई।

भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा (7), शिखर धवन (13) और अपना पहला मैच खेल रहे शुभमन गिल ने नौ रन बनाए जबकि अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक खाता तक नहीं खोल सके। केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक रन बनाया जबकि खलील अहमद पांच ही रन बना सके।

बाउल्ट और ग्रैंडहोम के अलावा कीवी टीम की ओर से जेम्स नीशम और टीडी एस्टल ने एक-एक सफलता पाई।

पांच मैचों की सीरीज में भारत अभी 3-0 से आगे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493