जॉर्ज फर्नांडिस की प्रार्थना सभा में शामिल हुए नीतीश कुमार

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को दिवंगत राजनेता जॉर्ज फर्नांडिस के पंचशील पार्क स्थित आवास पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया। इससे पहले उन्होंने फर्नांडिस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस प्रार्थना सभा का आयोजन फर्नांडिस की अंत्येष्टि से पूर्व किया गया था।

इसमें मुख्यमंत्री के साथ फर्नांडिस के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। इसमें बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, बिहार राज्य योजना पार्षद के सदस्य संजय झा, जनता दल युनाइटेड (जदयू) के महासचिव के.सी. त्यागी व अन्य कई नेताओं ने भी भाग लिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493