उत्तरकाशी में भूकंप के झटके

देहरादून, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को भूकंप के कम तीव्रता के दो झटके महसूस किए गए।

देहरादून, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को भूकंप के कम तीव्रता के दो झटके महसूस किए गए।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप का पहला झटका सुबह 11.23 बजे महसूस किया गया, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 2.8 मापी गई।

भूकंप का दूसरा झटका 11.58 बजे महसूस किया गया, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.5 मापी गई।

अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के इन झटकों से इलाके में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

हालांकि, जिले के पहाड़ी इलाकों के निवासियों में दहशत पैदा हो गई और वे अपने घरों से बाहर आ गए।

उत्तराखंड में विभिन्न कारणों से भूकंप का खतरा बना रहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493