जम्मू, 1 फरवरी (आईएएनएस)। ताजा बर्फबारी और भूस्खलन की घटनाओं के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात लगातार दूसरे दिन भी बंद है।
जम्मू, 1 फरवरी (आईएएनएस)। ताजा बर्फबारी और भूस्खलन की घटनाओं के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात लगातार दूसरे दिन भी बंद है।
यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बनिहाल सेक्टर में ताजा बर्फबारी हुई है जबकि बनिहाल-रामबन के कुछ स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं।
उन्होंने कहा, “सड़क पर करीब दो फीट तक बर्फ जमा हो गई। अनोखी फॉल, पंथाल और केला मोड में भूस्खलन हुए हैं।”
अधिकारी ने कहा, “शुक्रवार को राजमार्ग पर फंसे हुए वाहनों को छोड़कर किसी भी तरह के यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी और वह भी सड़क साफ होने के बाद ही।”
खराब मौसम के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग इस बार सर्दियों में कई बार बंद हुआ।
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद होने के कारण कश्मीर घाटी को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की कमी का सामना करना पड़ता है जिसकी आपूर्ति इसी राजमार्ग के माध्यम से होती है।
dharmpath.com dharmpath