नागरिकता विधेयक के खिलाफ नग्न प्रदर्शन

गुवाहाटी, 1 फरवरी (आईएएनएस)। नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ तीन लोगों ने शुक्रवार को यहां सचिवालय के पास नग्न प्रदर्शन किया।

गुवाहाटी, 1 फरवरी (आईएएनएस)। नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ तीन लोगों ने शुक्रवार को यहां सचिवालय के पास नग्न प्रदर्शन किया।

पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल वहां से हटा दिया।

लोकसभा में 8 जनवरी को नागरिकता विधेयक के पारित होने के बाद से इस विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में फैल गया है।

विधेयक में पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश के छह गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की कोशिश की गई है। पूर्वोत्तर में यह डर है कि अगर ऐसा होता है तो ‘बाहरी लोग’ के लोगों के कारण क्षेत्र के स्थानीय लोगों को नुकसान होगा।

राष्ट्रीय राजधानी में संसद के समक्ष बीते महीने भी असम के 10 युवकों ने नग्न प्रदर्शन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493