टाइगर श्रॉफ ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के सह-कलाकारों की प्रशंसा की

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के सह-कलाकार तारा सुतारिया और अनन्या पांडे की प्रशंसा की।

टाइगर ने शुक्रवार को ‘आर यू कमिंग’ सांग की लांच पर कहा कि लड़कियां ‘प्रतिभाशाली’ और ‘तैयार’ हैं। उन्हें कभी नहीं लगा कि वह दो नए कलाकारों के साथ काम कर रही हैं।

तारा और अनन्या ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर रही हैं। उनके सह-कलाकार टाइगर ने कहा कि उनके साथ काम का अनुभव मजेदार है।

उन्होंने कहा, “यह फिल्म हल्की-फुल्की है और मैं एक अलग तरह का किरदार निभा रहा हूं। यह मेरे जोन से बाहर की फिल्म है लेकिन मुझे बहुत मजा आया।”

उन्होंने कहा, “जहां तक दो नए कलाकारों की बात है, मुझे लगता है कि दोनों बहुत प्रतिभाशाली हैं और तैयार हैं, इसलिए मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं नए लोगों के साथ काम कर रहा था।”

आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वर्ष 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ हिंदी फिल्म उद्योग में अपने करियर की शुरुआती की थी और फिल्म हिट रही थी।

फिल्म की सफलता को लेकर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि दबाव है क्योंकि हमें फ्रेंचाइजी को आगे ले जाना है।”

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ 10 मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493