दिल्ली में सर्द सुबह

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह सर्द रही। यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का औसत तापमान है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। लेकिन आमतौर पर आसमान साफ रहेगा।”

अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का सामान्य तापमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493