कुंभ तीर्थयात्रियों से भरी नौका डूबी, कोई हताहत नहीं

प्रयागराज, 2 फरवरी (आईएएनएस)। कुंभ तीर्थयात्रियों से भरी एक नौका शनिवार को यहां गंगा नदी में डूब गई, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर मुख्य सचिव (सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि उथले पानी की वजह से नौका नदी के तल में फंस गई और पलट गई, जिस वजह से यह हादसा हुआ।

तीर्थयात्रियों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों द्वारा बचाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493