नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय सैन्य पुलिस बल (सीएपीएफ) के 17 शहीद जवानों के परिजनों को शनिवार को यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मुख्यालय में गृह मंत्रालय की पहल ‘भारत के वीर’ के तहत सम्मानित किया गया।
बीएसएफ निदेशक जनरल रजनी कांत मिश्रा ने शहीदों को याद करते हुए बीसएफ के 10 कर्मियों, ‘केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल’ (सीआरपीएफ) के चार कर्मियों, ‘असम रायफल्स’ के एक कर्मी और ‘सशस्त्र सीमा बल’ के एक कर्मी के परिजनों को सम्मानित किया।
‘भारत के वीर’ देश के शहीदों के परिजनों को सीधे मदद देने की इच्छा रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक उपक्रम है।
अप्रैल 2017 को लांच किए गए ‘भारत के वीर’ पोर्टल में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सीएपीएफ कर्मियों की जानकारी दी गई होती है।
इसके लांच के बाद से इसमें अब तक सीएपीएफ के 205 शहीदों को शामिल किया जा चुका है और अब तक इसके कोष और शहीदों के परिजनों को 45.32 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath