महाराष्ट्र : ट्रक चालकों ने फूंके गए, क्षतिग्रस्त वाहनों के लिए मुआवजा मांगा

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), 3 फरवरी (आईएएनएस)। एक असामान्य घटनाक्रम में ट्रक चालकों के एक प्रमुख संगठन ने जलाए गए ट्रकों व इसके अतिरिक्त करीब चार दर्जन ट्रकों के बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने को लेकर कम से कम तीन करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है।

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), 3 फरवरी (आईएएनएस)। एक असामान्य घटनाक्रम में ट्रक चालकों के एक प्रमुख संगठन ने जलाए गए ट्रकों व इसके अतिरिक्त करीब चार दर्जन ट्रकों के बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने को लेकर कम से कम तीन करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है।

इस मुआवजे की मांग 16 जनवरी को हुए हादसे के बाद नाराज भीड़ द्वारा ट्रकों को नुकसान पहुंचाने को लेकर की गई है।

अलापल्ली ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (एटीओए) की गढ़चिरौली इकाई के उपाध्यक्ष किशोर पी.रापेल्लीवार ने कहा कि एटीओए ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक व मुंबई स्थित खनन कंपनी लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड (एलएमईएल) के स्थानीय कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा है।

रापेल्लीवार ने आईएएनएस से कहा, “हमने 15 ट्रकों को खोया है, जो राख में बदल गए और इसके अलावा करीब चार दर्जन ट्रकों को क्षति पहुंची है।”

उन्होंने कहा कि इटापल्ली में गुरुपल्ली गांव के निकट एक खनन संबंधी कार्य से जुड़े एक ट्रक व राज्य परिवहन बस की 16 जनवरी को हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दो स्कूली बच्चे भी शामिल थे। इसे लेकर इलाके के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। यह इलाका नक्सल प्रभावित है।

रापेल्लीवार ने अफससोस जताया, “जैसा कि दूसरे ट्रक सड़क पर रोके गए और उन्होंने राज्य परिवहन बस पीड़ितों की मानवीय आधार पर मदद की। इस दौरान आसपास के गांवों से भारी भीड़ जमा हो गई और पथराव करने लगी व हमारे ट्रकों को आग लगाने लगी।”

ट्रक लॉयड्स कंपनी द्वारा खनन किए गए लौह अयस्क को ले जा रहे थे और एक मोड़ पर राज्य परिवहन बस की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

बीते तीन सालों में गढ़चिरौली के ट्रक चालकों को दूसरा सबसे बड़ा नुकसान है। लॉयड्स माइनिंग कांप्लेक्स के आसपास के कुछ निजी वाहनों सहित 75 ट्रकों व भारी वाहनों को 23 दिसंबर, 2016 को 500 से ज्यादा संदिग्ध नक्सलियों ने हमला करके आग लगा दी थी।

रापेल्लीवार ने कहा कि अधिकांश ट्रक बैंकों या वित्तीय कंपनियों के दिए गए कर्ज के तले दबे हुए हैं।

एटीओए ने पुलिस को दोषियों को पकड़े जाने व उन पर मामला दर्ज करने के लिए एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है और कलेक्टर से मुआवजे के मुद्दे को लॉयड्स के साथ उठाने की मांग की। ऐसा करने में विफल रहने पर ट्रक चालक अगले हफ्ते से आंदोलन शुरू करेंगे।

लॉयड्स के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा कि वे ट्रक चालकों की दुर्दशा के प्रति सहानुभूति रखते हैं, लेकिन कंपनी को बाहर सड़क पर हुई घटना के नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493