पटना, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है तथा धूप निकली है। पटना के न्यूनतम तापमान में सोमवार को रविवार की तुलना में मामूली वद्घि दर्ज की गई है। सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले एक-दो दिनों के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। इस दौरान लोगों को ठंड से मामूली राहत मिलेगी।”
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 7.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का रविवार का पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
dharmpath.com dharmpath