कैलिफोर्निया में विमान दुर्घटना में 5 की मौत

लॉस एंजेलिस, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के एक घर पर एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजेलिस के एक उपनगर यॉर्ब लिंडा में एक दो मंजिला घर पर गिरने से पहले विमान सेसना 414 ए के दोनों इंजन अलग हो गए और उसमें आग लग गई।

पुलिस के अनुसार, विमान शहर से 32 किमी दूर एक हवाईअड्डे से उड़ान भरने के बाद कुछ मिनट मार्ग से भटक गया।

मृतकों में पायलट व घर के अंदर रहने वाले दो पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। विमान में पायलट अकेले सवार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493