जम्मू, 5 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित भारतीय चौकियों पर रॉकेट दागे।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी में सुबह करीब 10.30 बजे द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने रॉकेट से हमला किया। हमारी ओर से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath