दिल्ली में वृद्ध व्यक्ति ने आत्महत्या की

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के सुंदर नगर इलाके में 74 साल के एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह घटना सुबह 9 बजे सामने आई, जब इलाके के एक निवासी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

दक्षिणपूर्व दिल्ली के उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने आईएएनएस से कहा, “पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि यादव सिंह नाम के एक वरिष्ठ नागरिक अपने घर में खून से सने जमीन पर पड़े हैं। उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर उनके शरीर के पास से बरामद की गई।”

बिस्वाल ने कहा कि पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लगता है क्योंकि मृतक बीते चार साल से अवसाद से पीड़ित थे।

उपायुक्त ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493