मप्र में हल्की बदली छाई

भोपाल, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से आसमान पर हल्के बादलों का डेरा है।

भोपाल, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से आसमान पर हल्के बादलों का डेरा है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, बुधवार को ठंड का असर कम है। आसमान पर हल्के बादल छाने से तेज धूप नहीं खिली है, साथ ही हवाओं का दौर भी थमा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में आए बदलाव ने ठंड का असर कम कर दिया है, वहीं राज्य के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में उछाल आया है। न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

राज्य के तापमान में बदलाव आया है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15, ग्वालियर का 12 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 23.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493