इराकी बलों ने 5 आईएस आतंकवादियों को मार गिराया

बगदाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। इराक के किरकुक प्रांत में सुरक्षा बलों ने बुधवार को आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएएस) के पांच आतंकवादियों को मार गिराया।

बगदाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। इराक के किरकुक प्रांत में सुरक्षा बलों ने बुधवार को आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएएस) के पांच आतंकवादियों को मार गिराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने किरकुक पुलिस अधिकारी अली अल-ओबैदी के हवाले से बताया, “इराकी सेना, पुलिस और अर्धसैनिक हश्द शादाबी के बलों ने किरकुक से 20 किलोमीटर दूर अल-मुलतका में एक संयुक्त अभियान चलाया और पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया।”

उन्होंने कहा, “मारे गए पांच आईएस आतंकवादियों में से तीन आत्मघाती हमलावर थे जिन्होंने विस्फोटक बेल्ट पहन रखी थी।”

अल-ओबैदी ने कहा कि संयुक्त बल ने कार्रवाई के दौरान गोला-बारूद और विभिन्न प्रकार के हथियारों को भी जब्त कर लिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493