राहुल गांधी भोपाल पहुंचे

भोपाल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी यहां आयोजित आभार सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं। हवाईअड्डे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

भोपाल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी यहां आयोजित आभार सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं। हवाईअड्डे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

जम्बूरी मैदान में होने वाले आभार सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी विशेष विमान से भोपाल पहुंचे।

राहुल गांधी का हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने स्वागत किया।

कांग्रेस अध्यक्ष यहां कांग्रेस के नेताओं से चर्चा के बाद हेलीकॉप्टर से जम्बूरी मैदान के लिए रवाना होंगे।

राहुल गांधी दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर जम्बूरी मैदान पहुंचेंगे, जहां आभार सम्मेलन आयोजित किया गया है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक आभार सम्मेलन के मंच पर रहेंगे।

आभार सम्मेलन के बाद गांधी जम्बूरी मैदान से हेलीकॉप्टर से भोपाल और वहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493