उत्तराखंड में भारी बर्फबारी

देहरादून, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड की पहाड़ियों विशेष रूप से मसूरी-धनौल्टी में भारी बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग बंद हैं, वहीं मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना व्यक्त करने के बाद अधिकारियों ने स्कूल बंद कर दिए हैं।

रात भर जारी रही बर्फबारी के कारण सुबह मसूरी का प्रसिद्ध माल रोड सफेद चादर से ढका रहा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ बर्फ पिघल गई।

मसूरी में लाल टिब्बा और गनहिल जैसे पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी के बावजूद तेज धूप खिली है।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि भारी बर्फबारी के बाद धनौल्टी-मसूरी मार्ग आज सुबह बंद कर दिया गया।

गढ़वाल और कुमाऊं की ऊंची पहाड़ियों पर भी भारी बर्फबारी हुई। गढ़वाल में बद्रीनाथ, केदारनाथ और औली और कुमाऊं क्षेत्र के मुनस्यारी में बर्फबारी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493