पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को स्थिरता बनी रही। तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं किए। वहीं, पेट्रोल के दाम में लगातार दो दिनों की कटौती के बाद फिर स्थिरता देखी गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते कारोबारी सप्ताह कच्चे तेल की कीमतें सीमित दायरे में बनी रही।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रविवार को पेट्रोल के भाव पूर्ववत क्रमश: 70.28 रुपये, 72.39 रुपये, 75.92 रुपये और 72.95 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। चारों महानगरों में डीजल के भाव क्रमश: 65.56 रुपये, 67.34 रुपये, 68.65 रुपये और 69.25 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज(आईसीई) पर बेंट क्रूड का भाव बीते सप्ताह 60.60-63.63 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493