छग : विधानसभा में उठी हेलीकाप्टर खरीदने की मांग

विधायकों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी उनके पास विभाग की ओर से कोई सुझाव नहीं आया है, और सुझाव आने पर वह इस मुद्दे पर जरूर विचार करेंगे। कांग्रेसी विधायकों ने कहा कि सरकार जहां एक ओर फिजूल खर्ची पर रोक लगा रही है, वहीं दूसरी ओर किराए के हेलीकाप्टर से यात्रा करने पर राजकीय मद का दोगुना व्यय हो रहा है।

विधायक अरुण वोरा ने कहा, “एक ही कंपनी ने पिछले तीन सालों से किराए पर अपना हेलीकाप्टर राज्य सरकार को दिया है। इस पूरी प्रक्रिया पर फिर से टेंडर हो, या सरकार अपना स्वयं का हेलीकाप्टर खरीदे। इस पूरे ठेके में सरकार के अबतक 29 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हो चुका है।”

बिलाईगढ़ से विधायक चंद्रदेव राय ने क्षेत्र में जल संकट का मुद्दा सदन में उठाया। राय ने पीएचई मंत्री रुद्र गुरु से जल संकट से निपटने की स्थिति की जानकारी मांगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493