फुटबाल : इंग्लैंड के पूर्व गोलकीपर बैंक्स का निधन

लंदन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ष 1966 में विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड फुटबाल टीम के सदस्य और अपने समय में दुनिया के बेहतरीन गोलकीपरों में से एक गॉर्डन बैंक्स का 81 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया।

समाचार पत्र गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, लीसेस्टर सिटी और स्टोक क्लब से खेलने वाले बैंक्स ने इंग्लैंड के लिए 73 मैच खेले थे। वह 1972 में लीग कप जीतने वाली टीम के भी सदस्य रह चुके थे। उसी साल एक कार दुर्घटना में उन्होंने अपनी एक आंख की रोशनी खो दी थी।

चेल्सी के खिलाफ लीग कप के फाइनल को उन्होंने अपने फुटबाल करियर का सबसे गौरवान्वित क्षण बताया था। बैंक्स का दिसंबर 2015 में फेफड़े के कैंसर का इलाज हुआ था।

स्टोक क्लब ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ” हमें यह बताते हुए बेहद दुख : हो रहा है कि गॉर्डन का कल रात निधन हो गया। उनके जाने से हम बर्बाद हो गए हैं। हमारे पास उनसे जुड़ी हुई बहुत सारी सुखद यादें हैं।”

फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर (ओबीई) से नवाजे जा चुके बैंक्स के निधन पर शोक जताया है।

फीफा ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में लिखा, “एक बार चैम्पियन, हमेशा का चैम्पियन। विश्व कप विजेता टीम के सदस्य बैंक्स के निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख: हुआ। वह खेल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में से एक थे। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493