सतना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। सतना में मंगलवार को एक तेल कारोबारी के दो मासूम बच्चों का हथियारबंद अपहर्ताओं ने दिन-दहाड़े स्कूल बस से अपहरण कर लिया। पुलिस ने जिले की सभी सीमाएं सील कर दी हैं, और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। विपक्ष ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस के अनुसार, “चित्रकूट स्थित सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु पब्लिक स्कूल से बस पर सवार होकर बच्चे मंगलवार दोपहर घरों को लौट रहे थे, तभी नयागांव थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने बस को रिवाल्वर की नोक पर रुकवा लिया। उसके बाद दोनों बदमाश बस में चढ़ गए और दो बच्चों को लेकर फरार हो गए। दोनों बदमाश मोटर साइकिल से फरार हुए।”
पुलिस ने बताया कि अपहर्ता जिन बच्चों को अपहृत कर ले गए हैं, वे सगे भाई और तेल कारोबारी ब्रजेश रावत के बेटे बताए जा रहे हैं। इन बच्चों की आयु पांच-छह वर्ष है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए जिले की सभी सीमाएं सील कर दी है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने अपहरण की इस घटना को दुखद बताते हुए कहा, “कांग्रेस के सत्ता में आते ही राज्य की कानून-व्यवस्था बुरी तरह चौपट हो गई है। हर तरफ हत्या, अपहरण की वारदातों की बाढ़-सी आ गई है।”
सोशल मीडिया पर घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे पता चलता है कि बच्चे बस में अपनी मस्ती में हैं, तभी बस को रुकवाया जाता है और चेहरा ढके दो युवक बस में चढ़ते हैं, और बस में लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद करने के कोशिश करते हैं। उसके बाद दो बच्चों को उतारकर वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो जाते हैं।
dharmpath.com dharmpath