सिरकटी लाश बरामद, सनसनी

पनियहवा जीआरपी चौकी प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि “शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।”

उन्होंने कहा, “मंगलवार सुबह रेलवे लाइन पर सिरकटी लाश होने की सूचना मिली। जीआरपी जवान मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक का धड़ रेल पटरी पर था, लेकिन सिर व एक बांह गायब थी। शर्ट, हाफ स्वेटर, व पैंट शरीर पर था। जैकेट व चप्पल पटरी के किनारे पड़ा था।”

उन्होंने कहा कि दूर से लाश लाकर लाइन पर रखकर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश का भी मामला हो सकता है। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493