दिल्ली में सुहावनी सुबह, दिन में हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह सुहावनी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में हल्की बूंदाबांदी के साथ आसमान पर आंशिक बदली छाई रहेगी।”

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 98 फीसदी दर्ज किया गया।

भारतीय रेलवे ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा जो औसत से एक डिग्री ऊपर है, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री नीचे है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493