हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बर्फबारी के आसार

शिमला, 13 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक सामान्य से लेकर भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

शिमला, 13 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक सामान्य से लेकर भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया कि शिमला, कुल्लू, सिरमौर, चंबा, लाहौल एवं स्पीति और किन्नौर जिलों के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बड़े पैमाने पर बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि निचले पहाड़ी इलाकों में 14 से 15 फरवरी तक ओलावृष्टि होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के इस क्षेत्र में 16 फरवरी तक सक्रिय रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर पर्यटन स्थलों जैसे शिमला, नारकंडा, कुफरी, कल्पा, डलहौजी और मनाली में हल्की से लेकर सामान्य बर्फबारी होने की संभावना है।

लाहौल और स्पीति जिले का केलांग शून्य से साच डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा।

शिमला का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि किन्नौर जिले के कल्पा में यह शून्य से 2.6 डिग्री नीचे, मनाली में 2.6 डिग्री, डलहौजी में 6.3 डिग्री और धर्मशाला में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल्पा में पिछले 24 घंटों में हल्की बर्फबारी हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493