जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। घाटी में रातभर आसमान पर छाई बदली से जम्मू-कश्मीर में जारी शीतलहर से बुधवार को राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग ने आज और गुरुवार को ताजा बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आज और कल मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है।”

श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि पहलगाम का शून्य से 0.3 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख में, लेह का तापमान शून्य से 6.3 डिग्री नीचे, कारगिल का शून्य से 17.2 डिग्री नीचे और द्रास का शून्य से 9.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर का तापमान 11.1 डिग्री, कटरा का 11.2 डिग्री, बटोट का 4.1 डिग्री, बनिहाल का 2.7 डिग्री और भदरवाह का 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493