अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स की ट्रक से कुचलकर मौत

न्यू जर्सी, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यू जर्सी में एक 30 वर्षीय भारतीय मूल के अमेरिकी शख्स की ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उसने कथित रूप से शॉर्ट कट लेने के प्रयास में वाहन के नीचे से निकल कर जाने की कोशिश की।

एक कम्युनिटी समाचार पत्र के मुताबिक, न्यू जर्सी के प्रिंसटन के रहने वाले नील पटेल ने न्यू ब्रन्सविक में शनिवार को रॉबर्ट वुड जॉनसन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। घटना पिछले मंगलवार की है।

‘न्यू इंडिया टाइम्स’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि पटेल और उनके दोस्त न्यू जर्सी में विक प्लाजा से निकल रहे थे और रूट 1 के पार स्थानीय मोटल ग्लोबल इन की ओर बढ़ रहे थे। तभी पटेल ने शॉर्टकट लेने के प्रयास में वहां खड़े ट्रेलर ट्रक के नीचे से निकलने की कोशिश की।

इस बात से अनजान कि वाहन के नीचे कोई शख्स मौजूद है, ट्रक चालक ने अचानक वाहन चलाना शुरू कर दिया। पटेल 10 फीट तक घिसटते चले गए और वाहन के टायरों द्वारा कुचले गए। उनका मित्र सुरक्षित रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना के संबंध में चालक को किसी आरोप का सामना नहीं करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493