मप्र में डकैतों का सरगना ‘ट्वीट’ करने वाला व्यक्ति : कांग्रेस

भोपाल, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने एक विवादित बयान के जरिए कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। अजय सिंह ने कहा कि राज्य में अपराधियों-डकैतों, सभी का सरगना वही व्यक्ति है जो ट्वीट कर रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में बढ़ती आपराधिक वारदातों पर चिंता जताते हुए ट्वीट के जरिए कहा, “मुझे याद है, जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना था तब मैंने कहा था मध्य प्रदेश में या तो शिवराज रहेगा या तो फिर डाकू।”

शिवराज सिंह चौहान के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय सिंह ने बुधवार को कहा, “मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उन्होंने (शिवराज) कहा था कि राज्य में फिर डाकू लोग आ गए हैं, उनके इस बयान के एक माह बाद चित्रकूट में अपहरण हुआ था, मुझे तो ऐसा लगता है कि इन सबका सरगना वही व्यक्ति है, जो इस तरह के ट्वीट कर रहा है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493