नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के नारायणा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
नारायणा औद्योगिक क्षेत्र फेज -1 की फैक्ट्री नंबर 113 में आग लगने की सूचना सुबह 7.10 बजे मिली।
अधिकारी ने कहा, “आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 29 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।”
उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तारों का शॉर्ट सर्किट होना लग रहा है।”
dharmpath.com dharmpath