कश्मीर में आतंकवादी हमला, सीआरपीएफ के 8 जवान शहीद

श्रीनगर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर गुरुवार को आतंवादियों ने आईईडी विस्फोट करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के वाहन पर गोलियां बरसाईं। इस आतंकवादी घटना में सीआरपीएफ के कम से कम आठ जवान शहीद हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।

श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर लेथपोरा में यह आतंकवादी हमला हुआ।

सूत्रों ने कहा कि शहीद जवानों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायल जवानों की हालत बहुत गंभीर है।

जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) आतंकी समूह ने घटना की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493