मोदी ने सिरिसेना को भारत आने का न्योता दिया

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत पर मैत्रिपाला श्रीसेना को पत्र लिखकर बधाई दी और उन्हें भारत आने का न्योता दिया।

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा, “आपकी ऐतिहासिक जीत श्रीलंका को लेकर आपके दृष्टिकोण और बदलाव चाहने वाली जनता के साथ जु़ड़ने की आपकी क्षमता को दर्शाती है। मैं हमारी जनता और हमारे क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे संबंध को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए आपके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।”

मोदी ने कहा, “मैं शांतिपूर्ण और समृद्ध श्रीलंका की स्थापना और प्रभावी व वास्तविक एकीकरण के आधार को तैयार करने में आपकी सफलता की कामना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने सिरिसेना को भारत आने का न्योता दिया और कहा कि वह यहां उनका स्वागत करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493