कोपा लिबर्टाडोरेस : टूर्नामेंट से बाहर हुआ साओ पाउलो

साओ पाउलो (ब्राजील), 14 फरवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के क्लब टालेरेस ने दक्षिण अमेरिका का चैम्पियंस लीग कहने जाने वाले कोपा लिबर्टाडोरेस में इस साल का पहला उलटफेर किया। उसने ब्राजील के दिग्गज क्लब साओ पाउलो को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

टालेरेस ने दूसरे राउंड के दूसरे लेग में गोल रहित ड्रॉ खेलकर यह इतिहास रचा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, टालेरेस ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए पहले लेग के मुकाबले में 2-0 की जीत दर्ज की थी और इस मैच में बढ़त के साथ उतरी थी।

साओ पाउलो मैच की शुरुआत से ही फॉर्म में नहीं दिखी और मेहमान टीम के डिफेंस पर कुछ खास दबाव नहीं बना पाई।

मेजबान टीम अधिक अटैक नहीं कर पाई। प्रशंसक भी टीम के प्रदर्शन से बेहद नाखुश नजर आए।

तीसरे दौर में पहुंचने के लिए साओ पाउलो को दूसरे हाफ में तीन गोल की दरकार थी लेकिन वे एक बार भी गेंद को गोल में नहीं डाल पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493