सुषमा स्वराज को 67वें जन्मदिन पर राजनेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। राजनीतिक दलों के नेताओं ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “सुषमा जी को जन्मदिन की बधाई। सुषमा जी हमारे देश की सबसे विशिष्ट नेताओं में से एक हैं। उन्होंने खुद की एक उत्कृष्ट मंत्री के रूप में पहचान बनाई है और वह एक अच्छी वक्ता हैं। भाजपा को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके स्वस्थ व लंबे जीवन के लिए कामना करता हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी व पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने भी ट्विटर के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “सुषमा स्वराज जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं।”

नरेंद्र मोदी सरकार में सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय मंत्रियों में से एक हैं और उन्होंने विदेश में रहने वाले बहुत से परेशान भारतीयों की मदद की है।

सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। स्वराज का जन्म 1952 में हरियाणा के अंबाला छावनी इलाके में हुआ। उनका राजनीतिक करियर 1977 में शुरू हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493