शुक्रवार शाम को शपथ लेंगे सिरिसेना

कोलंबो, 9 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना नए राष्ट्रपति के तौर पर शुक्रवार शाम शपथ लेंगे।

उनके प्रवक्ता ने कहा कि सिरिसेना स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर 20 मिनट पर यहां के इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर शपथ लेंगे।

राष्ट्रपति पद के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। शुक्रवार को सामने आए नतीजे के शुरुआती रुझानों के बाद ही निवर्तमान राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने हार स्वीकार कर ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493