हम ओलम्पिक क्वालीफायर का दूसरा राउंड पार कर सकते हैं : मेयमोल

भुवनेश्वर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। हीरो गोल्ड कप के तीसरे मुकाबले में म्यांमार से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भारतीय महिला फुटबाल टीम की कोच मेयमोल रॉकी ने कहा कि उनकी टीम ओलम्पिक क्वालीफायर के दूसरे राउंड को पार कर सकती है।

भारत को यहां कलिंगा स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में बुधवार को म्यांमार के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने मेयमोल के हवाले से बताया, “मैं समझती हूं कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम अभी भी बेहतर हो रहे हैं और हमारा लक्ष्य 2020 ओलम्पिक क्वालीफायर के दूसरे दौर को पार करना है। हीरो गोल्ड कप में म्यांमार, ईरान और नेपाल जैसी टीमों के खिलाफ खेलना हमारे लिए अच्छा रहा, हमें इससे बहुत कुछ सीखने को मिला। अब हम यह जानते हैं कि हमें किन क्षेत्रों में कड़ी मेहनत करते हुए सुधार की आवश्यकता है।”

मेयमोल ने आगामी सैफ चैम्पियनशिप के बारे में कहा, “हम सेमीफाइनल या फाइनल में नेपाल का सामना करेंगे और उनके खिलाफ हमारे हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि मुकाबला कड़ा होगा। हमें बहुत मेहनत करनी होगी और हम लगातार पांचवीं ट्रॉफी जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”

भारतीय टीम अप्रैल में 2020 ओलम्पिक क्वालीफायर के दूसरे राउंड के मुकाबले में नेपाल से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493