पुराने हिट गानों को रिमिक्स करना उपलब्धि नहीं : शाहरोज खान

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार शाहरोज खान अपने आगामी म्यूजिक वीडियो ‘हॉलीवुड वाले नखरे’ को रिलीज करने की तैयारियों में जुटे हैं, जिसमें अभिनेत्री सनी लियोन ने काम किया है। उनका मानना है कि पुराने हिट गानों को रिमिक्स करना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है।

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार शाहरोज खान अपने आगामी म्यूजिक वीडियो ‘हॉलीवुड वाले नखरे’ को रिलीज करने की तैयारियों में जुटे हैं, जिसमें अभिनेत्री सनी लियोन ने काम किया है। उनका मानना है कि पुराने हिट गानों को रिमिक्स करना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है।

खान ने यहां अपने नए गाने के प्रमोशन के दौरान मीडिया से यह बातें कही।

यह पूछे जाने पर कि क्या आपके गानों को दर्शकों की तारीफ मिलेगी, क्योंकि आजकल रिमिक्स गाने ज्यादा हिट हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आपको किसी विशेष प्रचलन का पालन नहीं करना चाहिए। हमें उस प्रचलन को खत्म करने के लिए नई चीजों को लाना चाहिए, तभी हमें उद्योग में पहचान मिलेगी।”

उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि पुराने हिट गानों को रिमिक्स करना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है और आप ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि आप सुरक्षित रहना चाहते हैं, लेकिन जब आप कुछ नया करते हैं तो वह भी बड़ा हिट हो सकता है और हो सकता है कि अगली पीढ़ी आपके गानों को रिमिक्स करना चाहें। वही सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

‘हॉलीवुड वाले नखरे’ पर उन्होंने कहा, “सन्नी लियोन बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन परफार्मर्स में से एक हैं और ‘रईस’ में अपने विशेष गाने के बाद से वे और अधिक लोकप्रिय हो गई हैं। लेकिन हाल में वे किसी म्यूजिक वीडियो में नहीं दिखीं है। इसलिए हमने उन्हें इस गाने में लेने का फैसला किया।”

‘हॉलीवुड वाले नखरे’ गाना उपेश जंगवाल ने गाया है और इसका संगीत निर्देशन तनवीर सिंह कोहली ने किया है। यह शुक्रवार को रिलीज हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493