जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग भूस्खलन के बाद बंद

जम्मू, 15 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिनों तक आंशिक रूप से खुला रहने के बाद शुक्रवार को रामबन-रामसू क्षेत्र में भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया।

जम्मू, 15 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिनों तक आंशिक रूप से खुला रहने के बाद शुक्रवार को रामबन-रामसू क्षेत्र में भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “पांथल में बारिश के कारण राजमार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन हुआ। मलबे को हटाने का काम शुरू हो गया है और दोपहर में राजमार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल होने की संभावना है।”

उन्होंने कहा, “आवश्यक वस्तुओं के साथ लगभग 1,700 ट्रक राजमार्ग पर फंसे हैं। राजमार्ग पर यातायात बहाल होने के बाद केवल फंसे हुए वाहनों को जम्मू से श्रीनगर जाने की अनुमति दी जाएगी।”

राजमार्ग पर यातायात की आंशिक बहाली से भी कश्मीर घाटी में जरूरी वस्तुओं की भारी कमी से कुछ राहत मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493