बुलढ़ाना (महाराष्ट्र), 15 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 45 जवानों में महाराष्ट्र के भी दो जवान हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र के दोनों शहीद चोरपंगड़ा गांव निवासी शिवाजी राठौर और मल्कापुर गांव निवासी संजय राजपूत हैं। दोनों जवान राज्य के विदर्भ क्षेत्र के बुलढ़ाना जिले से थे।
किसान परिवार से आने वाले राठोर (36) के छोटे भाई प्रवीन राठोर ने बताया कि वे 2006 में सेना में भर्ती हुए थे। वे शादीशुदा थे और उनके दो नाबालिग बच्चे हैं।
खेती करने वाले प्रवीन ने आईएएनएस से कहा, “खबर सुनकर हम टूट गए। हमारे बूढ़े माता-पिता व्यथित हैं।”
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजपूत के परिवार में उनकी पत्नी हैं।
dharmpath.com dharmpath