बिहार में कार और ट्रक की टक्कर, 5 की मौत

गया, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना के लवदना गांव के एक ही परिवार के लोग कार से झारखंड के बोकारो जा रहे थे, तभी जी़ टी़ रोड पर नवगढ गांव के पास कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

आमस के थाना प्रभारी आऱ क़े तिवारी ने यहां बताया कि इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और इस पर सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सच्चिदानंद सिंह, उनकी पत्नी चंचल सिंह, पुत्र ईशु कुमार तथा शीला देवी व माया देवी के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493