रायपुर, 16 फरवरी (आईएएनएस/वीएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकास खंड के ग्राम धुरागांव में आयोजित विशाल आदिवासी कृषक अधिकार सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी. एस. सिंहदेव, संसदीय कार्य मंत्री रवींद्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद पी. एल. पुनिया, महापौर जतिन जायसवाल, सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, राजीव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
dharmpath.com dharmpath