कर्नाटक : 7.35 करोड़ की कर चोरी करने पर उद्योगपति को जेल

बेंगलुरू, 16 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक में आयकर विभाग ने बार-बार ताकीद किए जाने के बावजूद 7.35 करोड़ रुपये का आयकर नहीं चुकाने पर एक उद्योगपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने यहां एक बयान में कहा, “दोषी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को यहां कर वसूली अधिकारी के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उसे कर ना चुकाने के कारण छह महीने के लिए नगर के केंद्रीय कारागार में भेज दिया गया।”

अधिकारी ने दोषी का नाम या उसके व्यापार के बारे में नहीं बताया। उन्होंने बस यह बताया कि दोषी व्यापारी यहां से 70 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित तुमकुरू का रहने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493