केरल के ‘दुष्कर्मी’ पादरी रोबिन वडक्कुमचेरी को 60 वर्ष की जेल

padli-69-1550311169-369137-khaskhabarकन्नुर(केरल), 16 फरवरी । केरल के एक 51 वर्षीय कैथोलिक पादरी रोबिन वडक्कुमचेरी को नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने और यौन उत्पीड़न के तीन अलग-अलग मामलों में 60 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है।

थालासेरी के न्यायाधीश पी.एन. विनोद ने वायनाड जिले के मनान्थवाडी डिओसिस के पादरी पर 2016 में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी।

उस पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के अंतर्गत मामला चलाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493