जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग एकतरफा यातायात के लिए खुला

जम्मू, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग सोमवार को एकतरफा यातायात के लिए खुला है।

जम्मू, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग सोमवार को एकतरफा यातायात के लिए खुला है।

यातायाता विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “कल (रविवार) श्रीनगर से जम्मू के लिए यातायात को अनुमति दी गई थी। लेकिन अभी भी कई वाहन राजमार्ग के रामसू-रामबन इलाके में फंसे हैं”

उन्होंने कहा, “इन वाहनों के रामसू-रामबन को पार करने के बाद जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा यातायात को अनुमति दे दी जाएगी।”

रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग जो अन्य क्षेत्रों से कश्मीर घाटी को जोड़ता है, पर यातायात 15 फरवरी को बहाल किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493