नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित नेता कीर्ति आजाद सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
क्रिकेटर से नेता बने आजाद ने अपने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा ट्विटर पर की।
आजाद को भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 2015 में निलंबित कर दिया था। वह बिहार के दरभंगा के सांसद हैं।
dharmpath.com dharmpath