हजारीबाग, 18 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड उच्च न्यायालय के दो नए न्यायाधीशों ने सोमवार को यहां पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
संजय द्विवेदी और दीपक रोशन को मुख्य न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वरिष्ठ वकील और न्यायाधीश भी मौजूद रहे।
इन नियुक्तियों के बाद झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है। अदालत में न्यायाधीशों के कुल 25 स्वीकृत पद हैं।
dharmpath.com dharmpath