ग्वालियर के पूर्व कश्मीरी छात्र ने विवादित फेसबुक पोस्ट लाइक किया, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के पूर्व कश्मीरी छात्र द्वारा फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट के लाइक करने पर विवाद बढ़ गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए हमले के बाद फेसबुक की एक विवादित पोस्ट को जीवाजी विश्वविद्यालय के पूर्व कश्मीरी छात्र मुसादिक फैजल मल्ला के लाइक करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि फैजल ने विश्वविद्यालय में वर्ष 2016 में प्रवेश लिया था और उसने संस्था को वर्ष 2018 में छोड़ दिया। पुलिस का दल बनाया गया है जो पूरे मामले की जांच कर रहा है। फैजल अभी कश्मीर में ही है।

सूत्रों का कहना है कि जीवाजी विश्वविद्यालय में लगभग 100 कश्मीरी छात्र अध्ययनरत हैं, इन सभी का वैरीफिकेशन किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493