चंडीगढ़, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के गुरुदासपुर जिले के सेक्टर डेरा बाबा नानक में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश कर रही पाकिस्तान की एक युवती को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गई।
युवती को यहां से लगभग 275 किलोमीटर दूर स्थित डेरा बाबा नानक नगर में राजकीय चिकित्साल में भर्ती कराया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उससे पूछताछ हो रही है।”
भारत और पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगी बीएसएफ की बांगर सीमा चौकी (बीओपी) के पास महिला के भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करने पर बीएसएफ ने गोली चला दी।
बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ ने उसे रुकने और वापस जाने के लिए कहा लेकिन वह आगे बढ़ती रही। जवानों ने इसके बाद उस पर गोली चला दी।
घायल महिला भारतीय सीमा में मिली जिसे बाद में बीएसएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया।
dharmpath.com dharmpath